
महिदपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मंडलम अध्यक्षों, पंचायत कमेटी, बीएलए-2 का भौतिक सत्यापन एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। ग्राम नारायणा में नारायणा मंडलम, कढ़ाई मंडलम की बैठक आयोजित हुई।
ग्राम खेडाखजूरिया में खेड़ा खजुरिया मंडलम, जवासिया मंडलम, शक्करखेड़ी मंडलम, मुंडली दोतरू, घोसला में घोसला मंडलम, जगोटी में जगोटी मंडलम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सुनील वर्मा एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश बगाना सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने प्रत्येक मंडलम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भौतिक सत्यापन करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने, पंचायत स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। विधायक दिनेश जैन बोस ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी के समर्पण और जनसेवा के संकल्प से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। आपने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आमजन के बीच कांग्रेस की विचारधारा को पहुँचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। महिदपुर विधानसभा प्रभारी सुनील वर्मा ने पदाधिकारियों का भौतिक सत्यापन करते हुए संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य, संगठन की कार्यप्रणाली एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आव्हान किया। सभी बैठकों का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी, मंडलम के अध्यक्षगण, पंचायत कमेटी के पदाधिकारी व बीएलए 2 की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में सभी का आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना ने किया।