img-fluid

MP: इंदौर में आधार मे हेरफेर कर 15 वर्षीय किशोरी की उम्र 21 साल की… 3 लाख लेकर करा दी शादी, दूल्हा समेत 5 गिरफ्तार

August 04, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में मानव तस्करी और बाल विवाह से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की एक किशोरी के आधार कार्ड (Aadhar card) में कथित तौर पर हेरफेर कर उसकी उम्र 21 साल दिखाई गई। इसके बाद लड़की के परिवार की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसकी शादी कराने के बदले दूल्हे पक्ष से 3 लाख रुपये लिए गए। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दूल्हे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच तब शुरू हुई जब बाणगंगा थाना क्षेत्र से किशोरी के लापता होने की शिकायत मिली। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मानव तस्करी और कथित फर्जीवाड़े के इस मामले में कार्रवाई शुरू की।


  • आधार कार्ड में बदल दी गई उम्र
    बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि जांच में सामने आया कि लड़की की वास्तविक उम्र 15 साल है, लेकिन उसके आधार कार्ड में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे 21 साल का दिखाया गया था। पुलिस का आरोप है कि इंदौर के दो लोगों ने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया और उन्हें पैसे कमाने तथा घर दिलाने का लालच दिया।

    रिश्तेदार बनकर कराई शादी
    पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को लड़की का रिश्तेदार बताकर शादी की पूरी प्रक्रिया में शामिल हुए। आरोप है कि उन्होंने दूल्हे के परिवार से 3 लाख रुपये लेकर यह शादी कराई। शुरुआती जांच में इसे मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा माना जा रहा है।

    दूल्हा समेत चार गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार
    पुलिस ने इस मामले में दूल्हे, उसके पिता और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गिरोह से जुड़े पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share:

  • WhatsApp ने कई यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक, भारत में भी असर, Meta ने बताई वजह

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के कई यूजर्स को सोमवार शाम अचानक अपने अकाउंट ब्लॉक (Account Blocked) होने की समस्या का सामना करना पड़ा। भारत के भी कई यूजर्स ने सोशल मीडिया (Social Media) पर दावा किया कि उनके अकाउंट को बिना किसी पूर्व सूचना के ‘अंडर रिव्यू’ में डाल दिया गया, जिससे वे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved