
कम्पाला। युगांडा में एक यात्री वैन और रेत ले जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हादसा सोमवार रात कालुंगु जिले के कमुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने एक बयान में कहा कि मरने वाले सभी लोग वैन में सवार यात्री थे। वहीं, चार अन्य घायल हो गए। पूर्वी अफ्रीकी देश के अधिकारियों ने कहा कि वे ट्रक चालक की तलाश कर रहे हैं, जो घटनास्थल से फरार हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved