img-fluid

दतिया जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र, बोले-जनता अब वादों से ज्यादा…

August 04, 2026

भोपाल। दतिया (Datia) विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-elections) में कांग्रेस (Congress) की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश यह स्पष्ट करता है कि प्रदेश की जनता अब केवल वादों पर भरोसा नहीं करना चाहती, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जमीन पर दिखने वाले परिणाम चाहती है। उन्होंने सरकार और विपक्ष से मिलकर प्रदेश में “श्वेत-पत्र” जारी करने की नई राजनीतिक परंपरा शुरू करने का आग्रह किया।


  • पत्र में जीतू पटवारी ने लिखा कि दतिया का फैसला केवल एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे मध्य प्रदेश की जनता की सोच और अपेक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोग अब विकास और सकारात्मक राजनीति पर आधारित संवाद चाहते हैं, जहां केवल समस्याएं गिनाने के बजाय उनके समाधान पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत सत्ता और विपक्ष दोनों की जनता के प्रति जवाबदेही में है। इसलिए दतिया के जनादेश को सिर्फ चुनावी हार-जीत नहीं, बल्कि प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में मिले संदेश के रूप में देखा जाना चाहिए।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि सरकार प्रदेश की प्रमुख चुनौतियों पर चरणबद्ध तरीके से श्वेत-पत्र जारी करे। इनमें बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों और कृषि क्षेत्र की स्थिति, युवाओं को रोजगार, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान, आदिवासी समाज के मुद्दे तथा दलित और पिछड़ा वर्ग से जुड़े विषय शामिल हों।

    पत्र में पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इन सभी जनहित के विषयों पर अपने तथ्य, सुझाव और दृष्टिकोण सार्वजनिक रूप से रखने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीति का आधार आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि तथ्य और आंकड़े होने चाहिए। यदि सरकार इस पहल को स्वीकार करती है तो जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि सरकार संवाद, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति गंभीर है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved