
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिया है। यह खबर एक मां और उसके दोनों बच्चों की मौत से जुड़ी हुई है। जी हां, महिला ने एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया और अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बड़वानी जिले के वरला पुलिस स्टेशन इलाके के दुगानी गांव में एक 24 साल की महिला और उसके दो छोटे बच्चों की कुएं में कूदने से मौत हो गई। इस मामले पर बात करत हुए, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल जांच और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे।
मरने वालों की पहचान प्रदीप कनोजे की पत्नी माया, उनकी तीन साल की बेटी सलोनी और डेढ़ साल के बेटे अयान के तौर पर हुई है। यह घटना रामजी फलिया में हुई, जहां परिवार को इस दुखद घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने अभी तक कोई ठोस वजह तय नहीं की है। सूचना मिलने के बाद वरला पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने महिला और दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले। इसके पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर से खबर आई थी कि कुएं में कार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकाले के बाद पोस्टमार्टम के लिए वरला कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेज दिया, जो शुक्रवार को किया जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत अधिकारी परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। जांचकर्ता घटनास्थल और मौत से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला और बच्चों के कुएं में उतरने से पहले क्या हुआ था। पुलिस के सब-डिविजनल ऑफिसर अजय वाघमारे ने कहा कि असली हालात का पता पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को सभी संभावित पहलुओं से देख रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved