img-fluid

‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

August 07, 2026

नई दिल्ली: सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर हुए पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार और खासकर गृह मंत्री अमित शाह को घेर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी इस मामले को लेकर अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर संसद में लगातार गतिरोध जारी है.

मॉनसूत्र सत्र के बीच शुक्रवार को लोकसभा में फिर से हंगामा देखने को मिला. विपक्ष ने इस दौरान होम मिनिस्टर सदन में आओ के नारे लगाए. इनके चलते सोमवार तक के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गई है. कुछ ऐसा ही नजारा राज्यसभा में भी देखने को मिला, जहां चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ.


  • विपक्ष की गृह मंत्री को सदन में बुलाने की मांग पर राज्यसभा में किरेन रिजिजू ने कहा कि कौन जवाब देगा ये विपक्ष तय नहीं करेगा. इसके बावजूद गृह मंत्री के बयान की मांग पर विपक्ष रहा. रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री बोलेंगे तो विपक्ष सुन नहीं पाएगा. उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री सुबह से शाम तक संसद में रहते हैं

    लोकसभा में किरेन रिजिजू ने कहा कि अमित शाह सुबह सुबह संसद भवन आते हैं, देर रात वापस जाते हैं. ये नारा लगाने का तरीका गलत है. उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित शाह वो इंसान हैं, जिनका नाम सुनकर आतंकवादी, उग्रवादी कांप उठते हैं, जिस दिन अमित शाह का यहां जवाब होगा, आप सुन नहीं पाएंगे.

    रिजिजू ने आगे कहा कि नियम के तहत जिसका बिजनेस होता है, उसी संबंधित मंत्री को आना होता है. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आप यह तय नहीं कर सकते और इस तरह आप सदन को डिस्टर्ब कर रहे हैं. किरेन रिजिजू ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की.

    Share:

  • दूषित पानी पर प्रहार, 521 पंचायतों में शुरू होगी आरओ क्रांति

    Fri Aug 7 , 2026
    सालीवाड़ा से होगी शुरुआत, 1 रुपये लीटर में मिलेगा पानी, सात विकासखंडों के लाखों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ जबलपुर। वर्षों से दूषित पेयजल, फ्लोराइड, आयरन और जलजनित बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। दावा है कि जिले की सभी 521 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved