img-fluid

अवैध लकड़ी के टाल और कारखाने पर कसा शिकंजा

August 07, 2026

  • गौर पुलिस चौकी क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई

जबलपुर। गौर पुलिस चौकी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गुरुवार शाम 5 बजे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिना लाइसेंस चल रही अवैध आरा मशीन और लकड़ी के गोदाम पर छापा मारा। वन मण्डलाधिकारी के सख्त दिशा-निर्देशन में बनी विशेष टीम ने यह औचक निरीक्षण किया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह अवैध कारोबार अमरजीत सिंह ठाकुर उर्फ बंटी ठाकुर द्वारा चलाया जा रहा था। एसडीओ फॉरेस्ट आकाश साहू ने स्पष्ट किया कि मौके पर कोई भी वैध कागजात या लाइसेंस नहीं मिला, जिसके बाद मप्र काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत सख्त प्रकरण दर्ज किया गया। यह अवैध कारखाना गौर चौकी के पीछे नगर निगम के सामुदायिक भवन के पास संचालित किया जा रहा था और आरोपी इस सरकारी खाली जमीन पर कब्जा करने की फिराक में भी था।



  • छापेमारी के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर भारी अनियमितताएं देखने को मिलीं। संचालक वहां रखी लकड़ी और काष्ठ सामग्री से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार यह अवैध कारखाना पिछले काफी समय से पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर चुपचाप चलाया जा रहा था। विभाग ने मौके से सभी संदिग्ध उपकरणों और भारी मात्रा में कीमती लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। जब्द की गई सामग्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरजीत सिंह बंटी ठाकुर ने गौर चौकी के ठीक पीछे बने नगर निगम के सामुदायिक भवन के आसपास अवैध रूप से लाई गई लकडिय़ों का बड़ा स्टॉक जमा कर रखा था। उसकी नजर इस आसपास की सरकारी खाली जमीन पर भी थी और वह लंबे समय से इस बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने की साजिश रच रहा था। नगर निगम के अधिकारियों की नींद भी उड़ गई है क्योंकि वन विभाग के साथ अब अन्य विभाग भी इस अतिक्रमण के एंगल पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। एसडीओ फॉरेस्ट आकाश साहू ने बताया कि विभाग को इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। कागजी दस्तावेजों का पूर्ण सत्यापन किया जा रहा है।

    Share:

  • 10 से 15 साल की बच्चियों में तेजी से बढ़ रही ब्रेस्ट में गांठ की समस्या

    Fri Aug 7 , 2026
    हार्मोनल बदलाव और फास्ट फूड अधिक खाने से 40 साल तक की हर दिन 10 महिलाओं की सर्जरी कर निकालना पड़ रहा फाइब्रोएडेनोमा उज्जैन। बदलती जीवनशैली, कम उम्र में होने वाले हार्मोनल बदलाव और फास्ट फूड की बढ़ती आदतों के कारण अब 10 से 15 साल की बच्चियों में भी ब्रेस्ट में गांठ (फाइब्रोएडेनोमा) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved