img-fluid

घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, एक मिनट तक चला संघर्ष; चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण

August 08, 2026


धनियाबेली।
घर के कमरे में बच्चे के साथ सो रही महिला पर अचानक तेंदुए के हमला (Leopard attack) करने से हड़कंप मच गया। जंगल से निकलकर घर में घुसे तेंदुए (Leopard) ने सो रही लाली देवी पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और करीब एक मिनट तक तेंदुए से भिड़ती रही। उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ दिया।


  • आधी रात घर में घुस आया तेंदुआ

    घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। धनियाबेली निवासी जय प्रकाश की पत्नी लाली देवी अपने बच्चे के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान जंगल की तरफ से आया तेंदुआ चुपचाप घर में दाखिल हो गया।

    तेंदुए ने कमरे में पहुंचते ही लाली देवी पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गईं, लेकिन उन्होंने खुद को बचाने के लिए तेंदुए का सामना करना शुरू कर दिया।

    करीब एक मिनट तक होती रही भिड़ंत

    लाली देवी ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। करीब एक मिनट तक महिला और तेंदुए के बीच संघर्ष चलता रहा।

    महिला की चीख और ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने लाठियां बजाते हुए शोर मचाया और तेंदुए को भगाने के लिए हांका लगाया।

    लोगों के बढ़ते शोर और महिला के प्रतिरोध के कारण तेंदुआ पीछे हट गया और वहां से निकलकर जंगल की ओर भाग गया।

    हाथ और जांघ पर गंभीर चोटें

    हमले में लाली देवी के हाथ, जांघ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन दरोगा अनिल पटेल पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ धनियाबेली गांव पहुंचे।

    परिजनों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए सुजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया।

    वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

    घटना के बाद इलाके में वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए क्षेत्र में गश्त और कॉम्बिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

    वन विभाग की टीम आसपास के इलाकों में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। साथ ही ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने और रात के समय घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण तेंदुए को लेकर चिंतित हैं।

    Share:

  • शेख हसीना के समर्थन में शाकिब अल हसन का बड़ा बयान, वापसी, कानूनी मामलों और 2027 वर्ल्ड कप पर कही ये बात

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली ।बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने करीब दो साल से देश से बाहर रहने के बाद अपनी वापसी और क्रिकेट भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाकिब ने कहा है कि अगर बांग्लादेश सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी देती है तो वह अपने देश लौटने, अदालत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved