
सफाईकर्मियों ने भी यात्रा निकलते ही चकाचक कर दी सड़क
इन्दौर। कल शहर (Indore) में निकली बाणेश्वरी कावड़ यात्रा (Baneshwari Kanwar Yatra) का जगह-जगह स्वागत (Welcome) किया गया। यात्रा पर सैकड़ों मंच से फूल भी बरसाए गए, इस कारण सड़कों पर गंदगी फैल गई, लेकिन गोलू शुक्ला (Golu Shukla) ने पहले ही सफाई (cleaning work) के लिए 11 हजार रुपए की रसीद नगर निगम से कटवा ली थी। इस कारण फटाफट सफाई भी होती गई और कावड़ यात्रा जहां-जहां से गुजरी चंद मिनटों में वह मार्ग चकाचक भी हो गया।
कल दिनभर कावड़ यात्रा इंदौर भ्रमण पर रही। जहां से यात्रा की शुरुआत हुई वहां से लेकर नरवल तक करीब साढ़े तीन सौ बड़े मंच लगे थे, जहां विधायक शुक्ला के समर्थकों ने उनका फूल बरसाकर स्वागत किया। अब तक कि यह सबसे बड़ी कावड़ यात्रा है। यात्रा का स्वागत करने वालों में मंत्री विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, रवि मालवीय, संजय शुक्ला, चिंटू वर्मा, सौगात मिश्रा, जीतू यादव, कमल वाघेला, मनीष शर्मा, पंखुड़ी दोषी, सुरेश टाकलकर, गजानंद गावड़े, एकलव्य सिंह गौड़ आदि शामिल थे। पूरे रास्तेभर स्वागत की होड़ मच गई। इस कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में फूल भी पड़े थे, लेकिन शुक्ला ने नगर निगम को एक आवेदन देकर सड़कों की सफाई के लिए 11 हजार रुपए की रसीद कटवाई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य अमला कावड़ यात्रा के पीछे-पीछे लगाया गया और जहां-जहां से यात्रा गुजरी, उसके पीछे मार्ग को चकाचक कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved