
रक्षाबंधन के पहले बहनों के आधे पैसे किराये में खर्चे होंगे
इन्दौर। सरकार (Government) ने बिना सोचे-समझे बस ऑपरेटरों (Bus operators) की मांग पर किराये में वृद्धि कर दी। अबसे 2 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लगेगा, जिसका सीधा बोझ महंगाई (Dearness) बढ़ने के रूप में नजर आएगा। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पहले बहनों को भी इधर से उधर जाने के लिए किराये के रूप में काफी खर्चा करना पड़ेगा तो इंदौर से महू, उज्जैन और देवास डेली अपडाउन करने वालों का गणित बिगड़ जाएगा। इनके किराये में तो 17 रुपए से लेकर सीधे 50 रुपए तक की वृद्धि हो गई है।
डीजल और ऑटोपाटर््स के भाव बढ़ने के बाद बस ऑापरेटरों ने सरकार को किराया बढ़ाने और नहीं बढ़ाने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इसी को लेकर सरकार ने आनन-फानन में किराया बढ़ा दिया, लेकिन उसका रिव्यू नहीं किया। बस ऑपरेटरों की मांग पर सरकार ने अब 2 रुपए प्रतिकिलोमीटर किराया कर दिया है, जिसका भार आम यात्रियों पर पड़ेगा। पहले यही किराया सवा रुपए प्रति किलोमीटर था। रक्षाबंधन के पहले महंगाई इतनी बढ़ गई है कि एक आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है, बावजूद इसके सरकार ने बेतहाशा किराया वृद्धि कर महंगाई में और तड़का लगा दिया है। इसका सीधा असर मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवार पर पड़ेगा। जो लोग बसों से ही आना-जाना करते हैं, उनके लिए तो मंहगाई के इस दौर में ये सफर महंगा पड़ने वाला ही है, वहीं डेली अपडाउनर्स जो इंदौर से प्रतिदिन अपडाउन करते हैं, उन्हें भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इंदौर से देवास का किराया पहले सवा रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से मात्र 46 रुपए था, जो बढ़कर अब 74 रुपए हो गया है। यानी सीधे-सीधे किराये में 28 रुपए की व़ृृद्धि कर दी गई है, वहीं महू का किराया भी बढ़ाकर 46 रुपए कर दिया गया है, जो पहले 29 रुपए ही था। इसमें सीधे-सीधे 17 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। उज्जैन के लिए अब पहले की बजाय 42 रुपए ज्यादा यानी 112 रुपए लगेंगे। पहले यह किराया मात्र 70 रुपए ही था। नॉन स्टॉप बसें जरूर इससे महंगा किराया लेती थीं। हालांकि अभी वीडियोकोच और लंबी दूरी की बसों ने अपने किराये की घोषणा नहीं की है, लेकिन उनकी भी अनाप-शनाप किराया बढ़ाने की तैयारी है। सरकार अगर बस ऑपरेटरों से बातचीत करके किराया बढ़ाती, जो यात्रियों को जरूर राहत मिल सकती थी, लेकिन सरकार के इस एकतरफा निर्णय ने पूरा बजट ही बिगाड़कर रख दिया।
अब इतना लगेगा किराया
देवास 74 रुपए
उज्जैन 112 रुपए
महू 46 रुपए
झाबुआ 316 रुपए
आलीराजपाुर 446 रुपए
बड़वानी 300 रुपए
भोपाल 360 रुपए
खंडवा 260 रुपए
बुरहानपुर 400 रुपए
रतलाम 270 रुपए
सेंधवा 306 रुपए
धार 128 रुपए
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved