
– कलेक्टर की फिर सराहना, संक्रमण के साथ मृत्यु दर घटी
इंदौर। मुख्यमंत्री ने चिरायु हॉस्पिटल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना की समीक्षा की। इसमें इंदौर जिले में संक्रमण और मृत्युदर कम करने के कलेक्टर के कार्यों की प्रशंसा गई और अब प्रदेशभर में इंदौर के कोरोना मॉडल लागू किया जाएगा।
भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला, जिसके चलते 10 दिन का लॉकडाउन घोषित करना पड़ा और मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री, विधायक, पदाधिकारी भी संक्रमित हो गए। इसकी तुलना में इंदौर में जहां संक्रमण घटा, वहीं मृत्युदर भी कम हो गई। कलेक्टर मनीषसिंह ने सर्वे से लेकर टेस्टिंग, अस्पतालों की व्यवस्था बेहतर तरीके से करवाई। कल समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर इंदौर कलेक्टर द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए अपनाए गए उपायों की सराहना की। वहीं किल कोरोना अभियान भी आज से शुरू होकर 14 अगस्त तक दूसरे चरण में चलाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved