img-fluid

AIADMK नेता के बिगड़े बोल, तृषा का नाम लेकर विजय पर कसा तंज

August 11, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति (Politics of Tamil Nadu) में आपत्तिजनक टिप्पणियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और मुख्यमंत्री विजय पर हमला बोलने के चक्कर में राजनीतिक दल बार-बार अभिनेत्री तृषा कृष्णन को घसीठ रहे हैं। डीएमके नेता के बाद AIADMK के एक नेता ने तृषा पर विवादित बयान देकर नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

AIADMK नेता का आपत्तिजनक बयान
AIADMK के वरिष्ठि नेता और आर.बी. उदयकुमार ने थूथुकुडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु को इस बात का इंतजार है कि विजय के चहेती तृषा को डिप्टी सीएम बन बनाया जाएगा। उदयकुमार कावेरी जल विवाद पर राज्य सरकार की विफलता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सरकारी समितियों में जगह मिलने की आलोचना कर रहे थे। इस टिप्पणी के सामने आते ही तृषा के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। तृषा फैंस एसोसिएशन ने मदुरै में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उदयकुमार के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।


  • पहले भी निशाने पर रही हैं तृषा
    यह पहला मौका नहीं है जब तृषा को लेकर इस तरह की टिप्पणी की गई हो। हाल ही में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन पर भी एक रैली के दौरान तृषा को लेकर डबल मीनिंग वाली टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। इसके बाद टीवीके की महिला विंग ने तंजावुर में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने उदयनिधि को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि, डीएमके का कहना था कि उदयनिधि के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। इससे पहले बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने भी विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया था।

    Share:

  • नई बेंच के पास जाएगा राम रहीम का मामला, जस्टिस सुखविंदर कौर का सुनवाई से इनकार

    Tue Aug 11 , 2026
    चंडीगढ़। हाई कोर्ट की जस्टिस सुखविंदर कौर (Justice Sukhvinder Kaur) ने साध्वी यौन शोषण मामले में सजा के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) की अपील पर सुनवाई से अपने को अलग करते हुए मामला कार्यवाहक चीफ जस्टिस को भेज दिया है। उन्होंने आग्रह किया कि इस मामले को ऐसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved