img-fluid

इंदौर: मंदिर जा रही महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन और बाइक बरामद

August 13, 2026

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 अगस्त को हुई महिला से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।


  • दरअसल इंदौर में कुछ दिन पहले एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला जैन मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीयूष जैन और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

    जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चेन स्नेचिंग सहित अन्य आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वही इस मामले में पीयूष जैन एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाला है जबकि हिमांशु शाजापुर का रहने वाला है और पीयूष एरोड्रम थाना क्षेत्र का हिस्ट्री शीटर है, इसी कारण से वह शाजापुर में पिछले कुछ समय से सक्रिय था और इस दौरान हिमांशु से उसकी मुलाकात हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं।

    Share:

  • राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले- लोगों को बोलने से रोका जा रहा; हमारा काम...

    Thu Aug 13 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर लोगों को अपनी बात रखने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved