img-fluid

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ का आरोपी निकला 12 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का कातिल

August 13, 2026

इंदौर। इंदौर में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी अब 12 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का भी मास्टरमाइंड निकला है। खजराना पुलिस ने वर्ष 2015 में हुए 17 वर्षीय कृष्णा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में जेल जाने और जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी के अपने पुराने साथी से हुए विवाद के दौरान इस हत्या का राज खुला। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया।


  • दरअसल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल 2015 को खजराना बायपास के पास 17 वर्षीय कृष्णा का शव मिला था। मामले में हत्या का केस दर्ज हुआ, लेकिन आरोपी अज्ञात होने से यह ब्लाइंड मर्डर फाइलों में दब गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हुआ अकील उर्फ नाईट्रा ही इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। जमानत पर बाहर आने के बाद अपने पुराने साथी से विवाद के दौरान उसने 12 साल पहले की हत्या का जिक्र किया, जिसकी भनक पुलिस के मुखबिर तंत्र को लगी। इसके बाद पुलिस ने अकील और उसके साथी आरिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

    तीसरे आरोपी परवेज़ की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने कृष्णा से मोटरसाइकिल पर लिफ्ट ली और उसे खजराना बायपास के सुनसान मैदान में ले गए। वहां नशा करने के बाद आरोपियों ने उसका सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली। विरोध करने पर अकील ने कृष्णा के गले पर चाकू से चार वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि अकील पर हत्या, लूट समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरिफ के खिलाफ तीन गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से लूट का सामान और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद करने की कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • अनंत महाराज से वापस लिया गया ‘बंग विभूषण’, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

    Thu Aug 13 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने गुरुवार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंग विभूषण’ को वापस ले लिया और रद्द कर दिया। यह सम्मान पहले पार्टी के राज्यसभा सांसद नागेंद्रनाथ रॉय (जिन्हें अनंत महाराज के नाम से भी जाना जाता है) को दिया गया था, लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved