img-fluid

MP: कलश यात्रा में मची भगदड़, आधा दर्जन महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

August 13, 2026

आगर मालवा। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा में विधायक मधु गहलोत (MLA Madhu Gehlot) के नेतृत्व में गुरुवार को निकाली गई 51000 कलश यात्रा के दौरान पुरानी कृषि उपज मंडी में भगदड़ मच गई। कलश लेने की होड़ में हजारों की संख्या में शामिल महिलाओं में अफरा-तफरी फैल गई, जिससे कई महिलाएं भीड़ में दबकर घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को पुरानी कृषि उपज मंडी में कलश यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों महिलाएं पहुंची थीं। इसी दौरान कलश लेने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते भगदड़ मच गई।


  • इस हादसे में कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें मामूली चोटें आई है। इस घटना के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हो रही थीं तो सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। आपको बता दे की इस कलश यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी वर्चुअल भी जुड़े थे।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को सुनवाई होगी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर

    Thu Aug 13 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका (Congress MP Rahul Gandhi’s Petition) पर सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को सुनवाई होगी (Supreme Court will hear on August 17) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें सीबीआई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved