img-fluid

MP: CM मोहन यादव बोले- सोनिया और राहुल ने किया ‘वंदे मातरम’ का अपमान…. देश से मांगें माफी

August 16, 2026

भोपाल। एमपी (MP) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कांग्रेस नेता राहुल और सोनिया गांधी (Rahul and Sonia Gandhi) पर ‘वंदे मातरम (Vande Mataram)’ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे देश से माफी मांगने की मांग की है। मोहन यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ गायन में बाधा डाली गई और राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया। मोहन यादव ने इसको स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय गीत का अनादर बताया। बता दें कि संसद ने एक बिल पास किया था जिसके तहत राष्ट्रीय गीत का अपमान करना दंडनीय अपराध है।

गायन में बाधा डालने का लगाया आरोप
सीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से नई दिल्ली में पार्टी के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ गायन में बाधा डाली और राष्ट्रीय गीत का ‘अपमान’ किया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गवाया।


  • गीत का अपमान निंदनीय
    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वंदे मातरम गीत उन स्वतंत्रता सेनानियों ने गाया था जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी थी। वंदे मातरम वह गीत था जिसे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए अपनी जान देते समय गाया था। कांग्रेस नेताओं की ओर से इस गीत का अपमान निंदनीय है।

    देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया गांधी
    मोहन यादव ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी जो इस अपमान में शामिल थे। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द अपनी गलती मानेंगे और देश से माफी मांगेंगे। पिछले महीने, संसद ने एक बिल पास किया था जिसके तहत राष्ट्रीय गीत का अपमान करना दंडनीय अपराध है। यह कानून ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर का दर्जा देता है।

    सुधांशु त्रिवेदी का भी हमला
    बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी कांग्रेस पर वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया गया लेकिन आज के ही दिन कांग्रेस ने इस गीत का अनादर किया। कांग्रेस कार्यालय में जब ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था तब सोनिया और राहुल गांधी ने आपत्तिजनक तरीके से अनादर करते हुए आपस में बात करते हुए और किसी को बुलाते दिखे।

    देवेंद्र फडणवीस ने भी लगाया आरोप
    महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यक्रम में लोगों को ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाने से रोका। भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी कांग्रेस के कार्यक्रम की वीडियो फुटेज साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि सोनिया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे संपूर्ण वंदे मातरम् के गायन से आपत्ति है। भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया की आपत्ति कांग्रेस की सोच को बताती है।

    कांग्रेस ने खारिज किए आरोप, क्या कहा?
    विवाद पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 28 अक्टूबर 1937 को कलकत्ता में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि कांग्रेस के अधिवेशनों में वंदे मातरम् के शुरुआती छंद का गायन किया जाएगा। तब से ही हम हर अधिवेशन में उन्हीं पंक्तियों का गायन करते आ रहे हैं। आज इंदिरा भवन में इसका पूर्ण संस्करण गाया गया। पूर्ण संस्करण के गायन को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। इसे लेकर किसी विवाद का कोई सवाल ही नहीं है।

    Share:

  • ट्रंप ने किम जोंग उन संग शेयर की पुरानी तस्वीर, गंभीर चेहरों पर बोले- ‘हम बहुत अच्छे से मिलते हैं

    Sun Aug 16 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग (Kim Jong) उन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर में दोनों नेता गंभीर नजर आ रहे हैं और चेहरे पर मुस्कान दिखाई नहीं दे रही है। इसके बावजूद ट्रंप (Donald Trump) ने किम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved