
उज्जैन। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना और राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जन्म जयंती पर आज सोमवार को लोधी समाज ने शौर्य यात्रा निकालकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क स्थित रानी अवंतीबाई की चित्र पट्टिका एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद समाजजनों ने यात्रा निकाली, जिसका समापन घास मंडी तिराहे पर हुआ। यहां समाज की ओर से ज्यूस का वितरण किया गया। इस अवसर पर लोधी समाज अध्यक्ष अभय नरवरिया ने समाजजनों की सहमति से पूजा पति संजय लोधी को महिला अध्यक्ष और सचिन कौशल को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजजनों ने दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया। अभय नरवरिया ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए न्योछावर कर दिया। उनका त्याग, शौर्य, साहस और राष्ट्रप्रेम सदैव समाज और देश की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने समाजजनों से रानी अवंतीबाई के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष ओम राजपूत, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण लोधी, पूर्व महिला अध्यक्ष रीता नरवरिया, संजय लोधी, वरिष्ठ मूर्तिकार रघु नरवरिया, मनु कौशल, पप्पू मथुरिया, विशाल लोधी, शुभम नरवरिया, इन्दर सिंह मथुरिया, रितिक लोधी, जगदीश लोधी, गोमती लोधी, चंद्रकांता लोधी, सुनीता राजपूत, खुशी लोधी और एकता मथुरिया सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved