
उज्जैन। चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश में महिला गिरी। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक की सतर्कता से महिला की जान बच गई। दो इस तरह की दूसरी घटना सामने आई है। सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बघेल साथ में क्यूआरटी टीम के मोहन सैनी, शिवराम मीणा साथ श्रद्धालु एवं यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने पर चलते बंदोबस्त हेतु स्टेशन प्लेटफार्म पर तैनात थे। रविवार शाम को भगत की कोठी से बिलासपुर जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर आकर रुकी।
गाड़ी स्टेशन से रवाना होने पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढऩे के प्रयास में पायदान से पैर फिसलने पर गाड़ी और प्लेटफार्म गैप में गिर कर गाड़ी के साथ घिसट रही थी। इसे देखते ही दौड़कर सतर्कता पूर्वक मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह बघेल और स्टाफ द्वारा महिला को पकड़ कर खींच कोच व प्लेटफार्म के गैप से बाहर निकाल कर गाड़ी से दूर किया। महिला यात्री को कोच के नीचे जाने से बचाकर यात्री महिला की जान बचाई। उक्त महिला नाम कमला पति लक्ष्मण सैनी उम्र 68 वर्ष निवासी राया जिला मथुरा उत्तर प्रदेश हैं महिला ने बताया कि उसे परिवार से बिछड़ जाने के कारण लगा कि उसके साथ वाले गाड़ी में चढ़ गए होंगे। वह नहीं चढ़ पाई और चढऩे के दौरान यह हादसा हो गया। कुछ समय बाद महिला यात्री का पुत्र राजकुमार आया और उसने बताया कि वह टिकट लेने चला गया था। टिकट लेकर आया तो माता जी नहीं मिली तो उसे पता चला कि एक महिला यात्री गाड़ी से गिरी थी जिसे आरपीएफ ने बचा लिया है। आरपीएफ ने महिला यात्री को उसके पुत्र को सही सलामत सुपुर्द किया गया।