
भोपाल। प्रदेश में सरकार के पर्याप्त खाद्य भंडारण दावे के बीच कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंंषाना के गृह जिले मुरैना में ही किसान खाद के लिए परेशान होते दिख रहे हैं। दो दिन खाद की विक्री बंद रहने के बाद सोमवार से खाद का वितरण ई-टोकन के जरिए होना है। मुरैना में ई-टोकन के लिए किसान रात 2 बजे से लाइन में लगे। सुबह 10 बजे तक वितरण स्थल कृषि मंडी में कर्मचारी नहीं पहुंचे तो किसानों का आपा खो दिया। उन्होंने मंत्री में नारेबाजी की।
मंत्री का दावा पर्याप्त खाद
कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना का दावा है कि प्रदेश में पर्याप्त खाद का भंडारण है। रविवार को सरकार ने स्पष्ट किया कि पिछले साल से ज्यादा खाद का भंंडारण है। 20 अगस्त से सरकार किसानों को रबी सीजन के लिए एडवांस में खाद का वितरण करेगी। वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री कंषाना के गृह जिले मुरैना में ही किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने और ई-टोकन समय पर उपलब्ध कराने की मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved