img-fluid

म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क चलाने वाली गैंग पकड़ाई

August 17, 2026

  • फर्जी फर्मों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा

भोपाल। प्रदेश की सागर पुलिस ने बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से फर्जी फर्में एवं म्यूल बैंक खाते खुलवाकर सायबर अपराध एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त राशि का सर्कुलेशन करने वाले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि 13 अगस्त को थाना मकरोनिया में फरियादी रोहित पिता रूपराज पटेल द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म तैयार की गई तथा उसके आधार पर फेडरल बैंक, शाखा मकरोनिया में करंट अकाउंट खुलवाया गया है।


  • शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित बैंक खाते का तत्काल परीक्षण एवं तकनीकी-आर्थिक विश्लेषण कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फरियादी के नाम से ग्लैमर इंटरप्राइजेस नामक फर्म तैयार कर करंट अकाउंट खुलवाया गया था। इस खाते में फरवरी 2026 से अब तक लगभग छह माह की अवधि में करीब 90 लाख रुपये का लेन-देन पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर बैंक खातों में हुए लेन-देन, संबंधित फर्मों, बैंकिंग चैनल एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से की गई गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में गिरोह के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

    Share:

  • शैक्षणिक संस्थाओं की व्यवस्थाओं पर राजनीति करेगी कांग्रेस

    Mon Aug 17 , 2026
    भोपाल। हाल ही में कॉकरेच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद देश भर में स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं में स्टूडेंट हड़ताल पर उतर आए हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने भी शैक्षणिक संस्था खासकर स्कूल, कॉलेजों में शिक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं के मुद्दों को उठाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved