
इंदौर। कनाड़िया (Kanadiya) इलाके के झलारिया (Jhalaria) में रात को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक पति (husband) ने चरित्र शंका (Suspicion regarding character) में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर दो बच्चों को ले जाकर तालाब मेें फेंक दिया। एक बच्चे ने तैरकर अपनी जान बचा ली। उसने गांव वालों को घटना बताई, फिर गांव वाले पुलिस को लेकर तालाब पर पहुंचे। रात को पुलिस ने तालाब में सर्च अभियान चलाकर बच्ची को खोजने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची का शव मिला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

कनाड़िया पुलिस ने बताया कि झलारिया गांव निवासी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। रात को सुनील और उसकी पत्नी अनीता का विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि सुनील अनीता के चरित्र को लेकर शंका करता था। उसने विवाद के दौरान पत्नी का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई तो 12 साल के बेेटे अजय और 13 साल की बेटी माही को लेकर गांव के पास स्थित तालाब किनारे गया और दोनों को बेरहमी से तालाब में फेंक दिया। बेटे अजय तो तालाब से तैरकर बाहर आ गया और अपनी जान बचा ली, लेकिन माही का पता नहीं चला। अजय तालाब से निकलकर गांव में गया और ग्रामीणों को पिता की करतूत बताई। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया। वह एक फैक्ट्री में काम करता है।
अजय ने किया मरने का नाटक… बच गई जान…
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों बच्चों को सुनील ने तालाब में फेंका उससे पहले दोनों के गले दबाए थे, जिसके बाद उन्हें पानी में फेंका। माही तो गहरे पानी में जाकर डूब गई, लेकिन अजय डूबा नहीं था। न ही गला दबने से उसकी मौत हुई थी। उसने पिता सुनील के सामने मरने का नाटक किया और सुनील जैसे ही तालाब से दूर गया तो उसके पीछे-पीछे बेटा अजय भी गांव में पहुंच गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved