img-fluid

इन्दौर में पुलिस की दादागीरी, चाय वाले को पीटा, वीडियो वायरल

August 18, 2026

इंदौर। शहर (Indore) में एक बार फिर पुलिस (Police) की दादागीरी ( high-handedness) का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले फूटी कोठी शराब की दुकान (Liquor shop) पर द्वारकापुरी थाने का प्रधान आरक्षक तोमर एक जिलाबदर गुंडे के साथ पहुंचा था और शराब दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट की थी।


  • इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद एसीपी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अब तक प्रधान आरक्षक के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, उसे केवल लाइन भेज दिया गया है। वहीं एक बार फिर पुलिस की दादागीरी का मामला सामने आया है। यह मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी देर रात चेकिंग के लिए पहुंचता है और एक चाय वाले के कर्मचारी को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत चाय दुकान संचालक ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को की है। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • LPG उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश... त्योहारी सीजन में नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत

    Tue Aug 18 , 2026
    नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi government) किसी भी कीमत पर एलपीजी (LPG) की किल्लत नहीं होने देना चाहती। आने वाले त्योहारी और शादियों के सीजन (Festive and Wedding season) से पहले सरकारी और प्राइवेट 21 कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। क्योंकि, होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved