img-fluid

इंदौर: पलासिया चौराहा पर दिखेगा अखंड भारत ग्रीन वेस्ट प्लांट का ठेका किया निरस्त

August 19, 2026

  • चिड़ियाघर में नहीं बढ़ेगा प्रवेश शुल्क, अन्नपूर्णा तालाब के पास स्ट्रीट फूड हब
  • जमीनी जादूगर को फायदा पहुंचाने के लिए बंद पड़ी सड़क को दी मंजूरी

इंदौर। महापौर परिषद् (Mayor’s Council) की बैठक में कल 60 से अधिक प्रस्ताव चर्चा (Discussion of the proposal) के लिए रखे गए। पूर्व में निरस्त हुई बैठक के बाद कुछ अन्य प्रस्ताव भी शामिल किए गए, जिसमें विवादित सरकारी जमीन (Government land) पर काबिज अतिक्रामकों के सम्पत्ति कर खाते नहीं खुलवाने का निर्णय तो लिया ही, मगर अवैध कॉलोनियों में अवश्य खाते खुलेंगे, ताकि उनसे सम्पत्ति कर वसूल किया जा सके। चिडिय़ा घर में जो अभी नई सुविधाएं विकसित की गई है उसके बाद प्रवेश शुल्क की राशि बढ़ाने की चर्चा चल रही थी, मगर तय किया गया कि अभी किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा। पलासिया चौराहा पर आई लव इंदौर के साथ अब अखंड भारत थीम पर आधारित स्मारक भी स्थापित होगा।


  • निगम के जनकार्य और उद्यान समिति प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने इस बात की भी पुष्टि की कि जो ग्रीन वेस्ट प्लांट लगवाया गया था उसके ठेकेदार द्वारा कोई काम ही नहीं किया जा रहा। शहर में पड़े ग्रीन वेस्ट उठाने, उनका इस्तेमाल करने और प्लांट को लगातार चलाने में ठेकेदार अक्षम रहा, जिसके चलते उक्त ठेका निरस्त भी कर दिया और अब नए सिरे से प्लांट के लिए टेंडर बुलाने का निर्णय लिया। साथ ही नारियल निपटान अपशिष्ट संयंत्र के साथ डोमेस्टिक बायोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल का काम भी अब निगम खुद करेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में कल जो मेयर इन काउंसिल की बैठक हुई उसमें कनाडिय़ा से खजराना लिंक रोड को भी मंजूरी दी गई। इस बारे में यह जानकारी सामने आई कि विधायकनिधि से 10 करोड़ रुपए की राशि इस सड़क निर्माण के लिए दी जाएगी और शेष राशि निगम खर्च करेगा। इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि एक चर्चित जमीनी जादूगर, जिसने कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा खाली कराई गई कनाडिय़ा रोड की एक हजार करोड़ रुपए से अधिक की जमीन का सौदा ज्वाइंट वेंचर में किया है और कोर्ट-कचहरी में भी शासन-प्रशासन से जीकर अब उस पर रियल इस्टेट से जुड़ा विशाल प्रोजेक्ट लाया जा रहा है। यही कारण है कि कुछ वर्ष पूर्व इस लिंक रोड का निर्माण बनते-बनते अचानक बंद हो गया था और उस वक्त इसी बात को लेकर आपत्ति ली थी कि जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। अब सभी जगह से अनुमति मिलने के बाद जमीनी जादूगर सक्रिय हुआ और नगर निगम से सांठगांठ कर इस लिंक रोड का निर्माण फिर से शुरू करवाने का प्रस्ताव भी मंजूर करवा लिया। इस लिंक रोड से जो प्रोजेक्ट यहां पर आ रहा है उसे सीधा फायदा मिलेगा और अभी कहा यह जा रहा है कि खजराना गणेश मंदिर से इस लिंक रोड की नई एप्रोच मिलेगी। मगर पर्चे के पीधे जमीनी जादूगर का ही पूरा खेल है, जिसने कनाडिय़ा रोड पर ही प्राधिकरण की योजना 77 में शामिल जमीन का भी सौदा कर लिया है। कल की बैठक में गणेश विसर्जन, चल समारोह में अखाड़ों को अब 15 की बजाय 21 हजार रुपए की राशि देने, सुभाष नगर, वल्लभ नगर में निगम द्वारा मार्केट बनाने की कार्रवाई की कार्रवाई के साथ ही इंटरनेशनल स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने सहित अन्य निर्णय लिए गए। मिलों को भी झांकी निर्माण के लिए हर वर्ष की तरह अंशदान की राशि इस बार भी दी जाएगी।

    Share:

  • MP : प्रदेश के 55 में से 41 जिले बारिश में पिछड़े

    Wed Aug 19 , 2026
    मैहर में सामान्य से 58 और आलीराजपुर में 47 प्रति. कम बारिश, इंदौर भी 13 प्रति. पीछे आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट इंदौर। इस साल मानसून मध्यप्रदेश (MP) से रुठा नजर आ रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन (Monsoon season) में अब तक के आंकड़ों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved