img-fluid

6 सितंबर को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का होगा अधिवेशन

August 19, 2026

  • आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक-कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई

उज्जैन। 6 सितंबर को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा जिसे लेकर गत दिवस बैठक रखी गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।



  • बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की कार्यक्रम रूपरेखा, अतिथि सत्कार, आवास व भोजन व्यवस्था, मंच व बैठक व्यवस्था, पंजीयन, प्रचार-प्रसार, अनुशासन और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी एच. गुप्ता के मार्गदर्शन में होने वाले इस अधिवेशन में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, समाजहित के विषयों और भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक मंथन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी एच. गुप्ता और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर साहू उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की। बैठक में प्रमुख रूप से गोवर्धन गुप्ता, विजय साहू, मयंक साहू, गौरव सेठ, चंदन साहू, निर्मल नरेला, द्वारका प्रसाद साहू, महेश साहू, ओम प्रकाश साहू, नरेश साहू, चिन्मय साहू आदि मौजूद रहे।

    Share:

  • आप अपनी चिंता कीजिए... अखिलेश यादव के दावे पर NDA सहयोगी दलों का तंज

    Wed Aug 19 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने बाकी है. लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक-दूसरे को निशाना साधने का सिलसिला चल निकला है. अखिलेश यादव ने कल यह दावा किया कि बीजेपी चुनाव से पहले अपने सहयोगी दलों के लिए सीट के बंटवारे की योजना पर काम कर रही है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved