img-fluid

Punjab: भाजपा कार्यालय और पुलिस मुख्यालय उड़ाने की साजिश नाकाम, तीन आतंकी गिरफ्तार

August 25, 2026

चंडीगढ़. चंडीगढ़ (Chandigarh) व पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की पंजाब पुलिस मुख्यालय, पंजाब भाजपा कार्यालय (BJP office) और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कोठी को विस्फोट से उड़ाने एवं गोलीबारी की साजिश नाकाम कर दी।


  • पुलिस ने मामले में तीन आतंकियों को आईईडी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व हथियारों के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी है। जांच में पता चला कि तीनों आतंकी विदेशी बीकेआई हैंडलर सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के संपर्क में थे। उनकी पहचान तरनतारन निवासी लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशनदीप और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच किलो जिलेटिन की छड़ें, एक डेटोनेटर, पावर सोर्स और दूर से संचालित होने वाला उपकरण बरामद किया है। एक पिस्टल, एक मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस भी मिले हैं। अब जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं कि विस्फोटक की आपूर्ति किस नेटवर्क के जरिये हुई।

    पुलिस यह भी जनाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ और कौन लोग जुड़े हुए थे एवं चंडीगढ़ में स्थानीय स्तर पर उन्हें किस प्रकार मदद मिल रही थी। हैंडलर सतनाम मोबाइल एप से लवप्रीत और जशनप्रीत के संपर्क में था।

    Share:

  • अरुणाचल से LAC तक महामंथन: आज बीजिंग में आमने-सामने होंगे डोभाल और वांग यी, 25वें दौर की बैठक पर टिकी नजरें

    Tue Aug 25 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) और चीन (China) के बीच सीमा विवाद (Border dispute) को लेकर आज एक बार फिर अहम बातचीत होने जा रही है. बीजिंग (Beijing) में दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की 25वें दौर की वार्ता होगी. भारत की तरफ से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) और चीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved