img-fluid

शिप्रा एक्सप्रेस में मरा चूहा पड़ा रहा, बदबू से यात्री परेशान

September 03, 2026

मालवा एक्सप्रेस में भी चूहों का आतंक, अधिवक्ता ने एसी वेंट में गंदगी, कॉकरोच और शौचालय की सफाई नहीं होने की भी शिकायत की

इंदौर। इंदौर (Indore) से कोलकाता (Kolkata) के हावड़ा स्टेशन (Howrah Station) जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस (Shipra Express) में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति का एक और गंभीर मामला सामने आया है। ट्रेन में सफर कर रहे एक अधिवक्ता यात्री ने कोच में मरा हुआ चूहा पड़ा होने और उसकी तेज बदबू से यात्रियों के परेशान होने की शिकायत प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को की, लेकिन उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई राहत नहीं मिली।


  • यात्री के मुताबिक कोच में मरे चूहे की बदबू काफी तेज थी। उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद में उन्होंने रेलवे सेवा और रेल अधिकारियों को टैग करते हुए गंदगी बताई। यात्री का आरोप है कि उन्होंने कोच की सफाई और एसी वेंट साफ करने के लिए अटेंडेंट से कहा, लेकिन अटेंडेंट पूरी तरह सफाई करने से इनकार कर रहा था।

    पैंट्री में भी खाना नहीं
    ट्रेन की पैंट्री व्यवस्था पर भी यात्री ने सवाल उठाए। शिकायत में कहा गया कि एक यात्री को खाना दिया गया, जबकि दूसरे यात्री को खाना नहीं दिया गया। यात्री ने पैंट्री से खाना मिलने की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। रेलवे सेवा ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी भेजने की बात कही।

    चूहों से यात्री परेशान
    शिप्रा एक्सप्रेस की ही तरह महू से इंदौर होते हुए माता वैष्णोदेवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में सफर कर रही यात्री पूनम मंगरोलिया ने भी शिकायत करते हुए बताया कि एसी कोच में चूहे घूम रहे हैं। सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। यात्रियों द्वारा की गई कई शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

    Share:

  • इंदौर: लकड़ियां ही नहीं थीं, अधजला मिला शव, छोटा बांगड़दा मुक्तिधाम में भड़के परिजन

    Thu Sep 3 , 2026
    तीन दिन बाद अस्थि संचय करने पहुंचे लोगों को दोबारा दाह संस्कार करना पड़ा… इंदौर। छोटा बांगड़दा (Chhota Bangarda) क्षेत्र में बने नगर निगम के मुक्तिधाम (crematorium) पर 31 अगस्त को 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव अंतिम संस्कार (Funeral rites) के लिए लाया गया था। वहां पूरी राशि जमा करने के बाद जब कर्मचारी लकड़ियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved