img-fluid

राखी के एक दिन पहले..सडक़ें सूनी..चौराहे वीरान..बाजार बंद

August 02, 2020

उज्जैन। कल रक्षाबंधन पर्व है, लेकिन पहली बार इसके एक दिन पहले सडक़े सूनी नजर आ रही है। चौराहे वीरान पड़े है और बाजार पूरी तरह बंद है। यह कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गए एक दिन के टोटल लॉकडाउन का असर है। आज सुबह से शहर में चारों ओर वीरानी छाई हुई है। सडक़ों पर पुलिस के अलावा इक्का दुक्का लोग ही जरूरी सेवाओं वाले नजर आ रहे हैं।
एक दिन पहले मुस्लिम समाज ने केारोना के साये में ईद का त्यौहार मनाया था। वहीं आज रविवार को पिछले दो हफ्तों की तरह जिला प्रशासन ने एक दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया है। कल रात 10 बजे से ही इसका असर देखने को मिल रहा था। तभी से अभी सुबह तक सडक़े सूनी है। चौराहे और मेन रोड भी वीरान नजर आ रहे हैं। यह पहला अवसर है जब रक्षाबंधन के एक दिन पहले उज्जैन शहर के बाजार इस तरह बंद रहे हो। हर साल रक्षाबंधन पर गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, सराफा, फव्वारा चौक, दौलतगंज, पटनी बाजार, नई पेठ से लेकर फ्रीगंज तक के व्यवसायिक ईलाकों में राखी के एक दिन पहले जमकर खरीददारी होती थी। हालत यह रहती थी कि बाजारों में पैर रखना मुश्किल होता था। हालांकि जिला प्रशासन ने तीन दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि शनिवार को ईद और सोमवार को रक्षाबंधन के बीच रविवार को एक दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रखा जाएगा। यहीं कारण था कि शुक्रवार और शनिवार बाजारों में दोनों समुदाय के लोगों में ईद और राखी की खरीदी कर ली थी। हालांकि इस दौरान जिस तरह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी, उससे इंकार नहीं किया जा सकता। इधर शहर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए आज का लॉकडाउन भी जरुरी था।

Share:

  • सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, रूटीन चेकअप के लिए हुई थीं भर्ती

    Sun Aug 2 , 2020
    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) ने पूर्व में कहा था कि वह “नियमित परीक्षण और जांच” के लिये भर्ती हुई थीं। एसजीआरएच (प्रबंधन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved