
इंदौर। कटनी (Katni) के एक युवक (youth) की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी पत्नी (wife) मायके गई हुई थी। मकान मालिक ने उसे अचेत देख पुलिस को सूचना दी।
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि सैटेलाइट जंक्शन देवास नाका में किराए का मकान लेकर 30 साल का शिवलेश मिश्रा पत्नी के साथ रहता था। वह मूल रूप से कटनी का रहने वाला था। वह इंदौर में ऑप्टिकल फाइबर की केबल बिछाने की कंपनी में काम करता था। कल उसकी मकान मालकिन ने उसे देखा तो वह हॉल में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शिवलेश की फरवरी में ही शादी हुई थी। राखी का त्योहार होने के चलते उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। एफएसएल की टीम को मौके से कुछ दवाइयां मिली हैं, जिन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
बिस्तर पर मृत मिली पत्नी…
इंदौर। एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। किशनगंज पुलिस ने बताया कि हरसोला में कमल पाटीदार के खेत में कालू गिनावा निवासी जिला धार मजदूरी कर परिवार के साथ यहीं रहता था। कल सुबह उसने पत्नी के साथ खाना खाया और बेटे को लेकर काम पर चला गया। दोपहर में आकर देखा तो पत्नी सुनीता बिस्तर पर अचेत पड़ी मिली। उसे हिलाया-डुलाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved