
उज्जैन। महाकाल सवारी मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर रविवार को बुलाई गई व्यापारियों की बैठक विवाद में बदल गई। सवारी मार्ग के चौड़ीकरण में अंधानुकरण किया जा रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि वे विकास अथवा चौड़ीकरण के विरोध में नहीं हैं। उनकी मांग केवल इतनी है कि गुड़ी से हरसिद्धि पाल तक प्रस्तावित 18 मीटर तथा चौबीस खंभा से हरसिद्धि पाल तक 18 मीटर चौड़ीकरण में 15 मीटर का प्रावधान किया जाए। व्यापारियों का तर्क है कि सवारी मार्ग वर्तमान में करीब 15 मीटर चौड़ा है और आवागमन हो रहा है। ऐसे में अतिरिक्त जमीन लेकर दुकान-मकानों को प्रभावित करने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों ने बैठक के बाद आगे की रणनीति तय करने और जरूरत पडऩे पर विरोध-प्रदर्शन की बात भी कही। व्यापारियों ने कहा कि इस तरह सवारी मार्ग में चौड़ीकरण के लिए बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved