img-fluid

इंदौर: अन्नपूर्णा मंदिर के पास सड़क के लिए मकान हटाने पर जमकर हंगामा

September 16, 2026

पूर्व में भी निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, हंगामे के चलते लौट गई थी, आज भारी संख्या में पुलिस बल लेकर फिर धावा महिला वकील जेसीबी के आगे खड़ी हुई और जताया कार्रवाई का विरोध, टीम ने किसी की नहीं सुनी, शुरू कर दी तोड़फोड़

इंदौर। अन्नपूर्णा मंदिर (Annapurna Temple) के समीप संकरी सड़क (Narrow road) के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे चार मकानों को ढहाने के लिए नगर निगम (Municipal council), पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। इसी दौरान वहां महिला वकील और उनके साथी वकील ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया और कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने याचिका लगाई है, जिस पर आज सुनवाई होना है। कानून के रक्षक ही कानून नहीं मान रहे हैं। इसको लेकर विवाद चलता रहा। महिला वकील जेसीबी के आगे विरोध करते हुए खड़ी हो गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर एक ओर किया और कार्रवाई शुरू करा दी। कार्रवाई के दौरान भी काफी हंगामा होता रहा। कुछ समय पहले भी निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन हंगामे और विरोध के चलते बिना कार्रवाई के लौट आई थी।


  • अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर कुछ मकान और झोपड़े बने हुए थे, जिन्हें बीते साल निगम और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन हंगामा होने और वहां रहने वाले युवतियों के पेड़ पर चढ़ने और घासलेट डालने के साथ-साथ भारी विवाद हुआ था, जिसके चलते निगम का अमला कुछ मकानों को तोड़कर अधूरी कार्रवाई छोड़कर लौट आया था। अधिकारियों के मुताबिक झूलेलाल मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर की जमीन के बीच एक रास्ता है, जहां वर्षों पहले से कई लोगों के मकान और झोपड़ियां बनी हुई थीं। अब ट्रस्ट वहां बड़ी सड़क बनवा रहा है, ताकि बड़े वाहनों का आवागमन सुलभ हो सके और पार्किंग की व्यवस्था को भी बदला जाना है। इसी के चलते वहां सड़क निर्माण होना है। आज सुबह प्रशासन, पुलिस और निगम के अधिकारी भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां एक महिला अभिभाषक और एक अन्य साथी वकील ने अफसरों के सामने कागजात दिखाते हुए कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने याचिका लगाई है, जिस पर आज दोपहर में सुनवाई होना है। अफसर यह कार्रवाई गलत तरीके से कर रहे हैं। अभिभाषक का कहना था कि ये कानून के विपरीत है। काफी देर तक बहस चलती रही। बाद में उन सभी को एक ओर कर कार्रवाई शुरू कराने की तैयारी की गई तो महिला वकील जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। इसके साथ ही वहां रहने वाले कई अन्य लोग भी कार्रवाई का विरोध करने लगे। विरोध बढ़ता देख पुलिस की महिला टीम ने मोर्चा संभाला और सभी को एक ओर कर चार जेसीबी की मदद से तुरत-फुरत कार्रवाई शुरू करा दी।

    कई बीमार महिलाओं को कुर्सी पर बैठाकर टीम लाई बाहर
    निगम की टीम को कहा गया था कि सारे मकानों को अच्छे से चेक कर लें, क्योंकि पिछली बार कार्रवाई के दौरान कई लोग अंदर ही थे और हंगामा मचा था। इसी के चलते इस बार टीमें जब तोड़े जाने वाले मकानों के अंदर पहुंचीं तो दो मकानों में एक बीमार महिला और एक बुजुर्ग महिला मिलीं, जिन्हें कुर्सियों पर बैठाकर निगम की टीम उठाकर बाहर तक लाई। इस बार पूरा अमला खास सावधानी और चौकसी के साथ कार्रवाई करने पहुंचा था।

    घर में रखे गणेशजी और दीपक टेबल सहित बाहर रखे
    निगम की टीम ने घरों का सारा सामान हटाने के लिए पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाल लिया था। कई घरों के बड़े सामान को हटाने के साथ-साथ कुछ घरों में टेबलों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर वहां दीपक लगाया गया था तो निगम की टीम ने टेबल और गणेशजी दीपक सहित बाहर लाकर रख दिए और कार्रवाई शुरू कर दी। चार से ज्यादा मकानों को तोड़ने की कार्रवाई पूरी की गई।

    Share:

  • सऊदी अरब को हूतियों ने दिया झटका, F-15 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा...

    Wed Sep 16 , 2026
    नई दिल्ली. यमन (Yemen) में हूतियों (Houthis) और सऊदी (Saudi Arabia) नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच लड़ाई और तेज हो गई है. हूतियों ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यमन के मारिब गवर्नरेट के आसमान में सऊदी अरब का F-15 फाइटर जेट (F-15 fighter jet) मार गिराया. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved