img-fluid

संजय सेतु से चंद्रभागा की नई सड़क पर मजबूत रिटर्निंग वॉल बनेगी

September 17, 2026

  • नदी का हिस्सा होने के कारण गहराई तक खुदाई कर बनाएंगे मोटी दीवार
  • नए सिरे से तैयार होगी डिजाइन

इंदौर। नगर निगम द्वारा संजय सेतु से चंद्रभागा तक बनाई गई नई सड़क के आसपास मिट्टी का कटाव रोकने और अन्य सुरक्षा कारण के चलते मजबूत रिटर्निंग वॉल आने वाले दिनों में बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए वहां आसपास के हिस्सों में गहरी खुदाई कर आकर्षक दीवार बनाई जाएगी, क्योंकि सड़क के समीप ही मिट्टी के कई टीले हैं, जिससे कभी भी हादसे का अंदेशा बना हुआ है।


  • नगर निगम ने संजय सेतु से चंद्रभागा तक कई मकानों के हिस्से तोड़कर वहां सड़क निर्माण कार्य पूरा किया था। कुछ दिनों पहले ही कुछ और बचे बाधकों को हटाने का काम किया गया था। निगम ने उक्त क्षेत्र में सड़क तो बना दी, लेकिन सड़क के आसपास कई मिट्टी के टीलों के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। इसके चलते अब निगम वहां कई फीट मोटी दीवार बनाने की तैयारी में है।

    जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक कंसल्टेंट को इसके लिए आकर्षक डिजाइन बनाने को कहा गया है। एयरपोर्ट के ठीक सामने बनाई गई वॉल के समान ही यहां भी काम किए जाने की तैयारी है। पूरी सड़क पर जगह-जगह मिट्टी के टीलों के कारण सड़क पर कई बार मलबा गिरता है और मिट्टी के ढेर के कारण वहां दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना है, क्योंकि दोनों ओर से वाहनों का आवागमन तेजी से बना रहता है। राठौर के मुताबिक इसके लिए जल्द ही आने वाले दिनों में टेंडर फाइनल कर काम शुरू कराया जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved