img-fluid

ठक्करग्राम में एक करोड़ की लागत से बनेगा दो मंजिला सामुदायिक भवन

October 28, 2026

जबलपुर। ठक्करग्राम क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों के साथ विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किलकारी मैदान में सामुदायिक भवन (बारात घर) का निर्माण कराया जाएगा। लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन का भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद गुलाम हुसैन के प्रयासों से प्रस्तावित इस भवन का निर्माण राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की सांसद निधि, विधायक निधि और पार्षद निधि के संयुक्त सहयोग से कराया जाएगा।


  • भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी कदीर सोनी, हाजी गुलाम मोहम्मद भूरे पहलवान तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गुलाम हुसैन ने की। मंसूरी समाज के सरदार हामिद हुसैन, अंसारी समाज के सरदार हकीम बाबा, पठान समाज के सरदार एवं पत्रकार हाजी मुईन खान, कुरैशी समाज के सरदार आमिन कुरैशी तथा राईन समाज के सरदार अयाज राईन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया कि ठक्कर ग्राम जैसे क्षेत्र में सामुदायिक भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्थानीय लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना को आगे बढ़ाया गया है। प्रस्तावित भवन दो मंजिला होगा, जिसका निर्माण करीब 10 हजार वर्गफुट क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें लगभग तीन हजार लोगों के एकत्र होने की क्षमता होगी। निर्माण कार्य आठ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में ताहिर अली, शाबान मंसूरी, हामिद मंसूरी, मोहम्मद फिरदौस, मुबीन पहलवान, सरदार फजल अंसारी, कदीर अंसारी, खलील अंसारी, शाहिद खान, हसीब खान, टीपू सुल्तान, इमरान अंसारी, शाहरुख अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

    Share:

  • कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर आठवले की नजर, RPI में शामिल होने का फिर दिया ऑफर

    Wed Oct 28 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party )यानी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके (Founder Abhijeet Deepke)को एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(National Democratic Alliance) यानी NDA में शामिल होने का न्योता दिया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय (Union Social Justice)एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने दीपके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved