img-fluid

MP : कूनो में थमी ‘गौरव’ की सांसें, इलाज के दौरान नामीबियाई चीते की मौत, भारत में अब बचे 55 चीते

September 22, 2026

श्योपुर. देश (India) में चीतों (cheetahs) के पहले घर यानी मध्य प्रदेश (MP) के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से एक बार फिर बुरी खबर आई है. यहां नामीबिया (Namibia) से लाए गए नर चीते गौरव ( ‘Gaurav’) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. कूनो पार्क प्रबंधन के मुताबिक, गौरव की उम्र 10 साल से ज्यादा थी. उसे 12 सितंबर को जंगल में कमजोर और सुस्त हालत में पाया गया था.


  • कूनो प्रबंधन के अनुसार, गौरव का रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. मेडिकल जांच में उसकी मांसपेशियां कमजोर पाई गईं. वह गंभीर डिहाइड्रेशन से भी जूझ रहा था. सोमवार शाम करीब 4 बजे उसने ने दम तोड़ दिया. इससे पहले गौरव को इलाज के लिए पालपुर स्थित क्वारेंटाइन बोमा में रखा गया था. शुरुआती मेडिकल जांच में उसके किसी पुरानी या गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की आशंका जताई गई थी. इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी रहा.

    अधिकारियों के मुताबिक, गौरव की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं. पोस्टमॉर्टम और सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी.

    कूनो नेशनल पार्क: नामीबियाई चीते ‘गौरव’ ने तोड़ा दम
    प्रोजेक्ट चीता के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने  फोन कॉल पर बताया कि चीता गौरव को कमजोर हालत में जंगल से रेस्क्यू किया गया था, जिसका पालपुर हॉस्पिटल में इलाज जारी था उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है. वेटेरियन द्वारा पुरानी बीमारी की आशंका जताई गई है. मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा.

    यहां बता दें कि गौरव की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब 51 चीते बचे हैं. इनमें 36 भारत में पैदा हुए चीते शामिल हैं. कूनो के 16 चीते फिलहाल जंगल में खुले में घूम रहे हैं. वहीं, गांधी सागर अभयारण्य में 4 चीते हैं. इस तरह गौरव की मौत के बाद देश में अब कुल 55 चीते रह गए हैं.

    Share:

  • बिहार : जमुई कांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, 3 गिरफ्तार

    Tue Sep 22 , 2026
    जमुई. जमुई (Jamui) में नाबालिग लड़के और लड़की (Boys and girls) के साथ अभद्र व्यवहार मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल (120 social media accounts) पर जमुई के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. जमुई के एसपी ने देर रात मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नाबालिग पीड़िता की पहचान दिखाकर वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved