img-fluid

MP: ई-कॉमर्स वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप, दो संचालकों ने गेट बंद कर दिया वारदात को अंजाम

September 22, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) में एक ई-कॉमर्स वेयरहाउस में काम करने वाली युवती ने दो संचालकों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद वेयरहाउस का गेट अंदर से बंद कर दिया और युवती को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस का है। यहां पैकिंग और डिलीवरी के लिए सामान तैयार किया जाता है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक,वेयरहाउस में काम करने वाली युवती को संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने कथित तौर पर रोक लिया। अन्य कर्मचारियों के जाने के बाद दोनों ने चैनल गेट अंदर से बंद कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


  • पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कीं और शिकायत करने पर जान से मारने के साथ गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता कॉलेज की छात्रा है और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वेयरहाउस में काम करती थी।घटना के बाद वह मानसिक तनाव में चली गई और करीब दो दिन तक गुमसुम रही। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

    Share:

  • भोपाल में 2000 ट्रकों के थमे पहिए, माइनिंग विभाग के 4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल

    Tue Sep 22 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माइनिंग विभाग (खनिज विभाग) द्वारा लगाए जा रहे भारी-भरकम जुर्माने के विरोध में करीब 2000 ट्रक मालिक और ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। मांगें पूरी न होने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने आज रात भोपाल शहर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved