img-fluid

MP: आवासीय विद्यालय के हॉस्टल से 3 मासूम छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

September 22, 2026

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ जिले से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। खरगापुर कस्बे में संचालित ‘जानकी बाई आवासीय विद्यालय’ के छात्रावास से 3 नाबालिग छात्र अचानक लापता हो गए हैं। बच्चे बिना किसी को बताए हॉस्टल से गायब हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

बिना बताए अचानक हॉस्टल से हुए गायब
मिली जानकारी के अनुसार, खरगापुर स्थित जानकी बाई आवासीय विद्यालय में आसपास के ग्रामीण अंचलों के बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं। कल विद्यालय के हॉस्टल से तीन मासूम छात्र अचानक कहीं चले गए। जब हॉस्टल प्रबंधन को बच्चों के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत खरगापुर पहुंचकर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। गायब हुए बच्चों में से दो छात्र कक्षा 7वीं के और एक छात्र कक्षा चौथी का विद्यार्थी बताया जा रहा है।


  • पुलिस की सरगर्मी से तलाश जारी
    मामले की गंभीरता को देखते हुए खरगापुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और बच्चों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश व पूछताछ की जा रही है। हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर मासूम बच्चे प्रबंधन की नजरों से बचकर बाहर कैसे निकल गए।

    Share:

  • सिंधिया के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने पर 2 गुटों में विवाद, कांग्रेस ने बताया गुटबाजी

    Tue Sep 22 , 2026
    ग्वालियर। कुशवाह समाज के हॉस्टल के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुआ विवाद अब सियासी रंग ले चुका है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में काले झंडे दिखाए जाने के बाद दो गुटों में मारपीट और कुर्सियां फेंकने का वीडियो सामने आया था। अब प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का बयान सामने आया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved