img-fluid

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच, PM मोदी बोले— “गरीबों के लिए बना वरदान”

September 23, 2026

मुंबई. आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना के बुधवार को आठ साल (8 Years) पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि इससे देश के 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ कवरेज मिली है, जो कि इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बनाती हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आठ साल पहले, आयुष्मान भारत की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि हर भारतीय को बेहतरीन और किफायती हेल्थकेयर मिल सके। आज, 60 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिल रहा है, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम बन गई है।


  • उन्होंने आगे कहा कि इसने इलाज के खर्च में रिकॉर्ड बचत मुमकिन बनाई है, जिससे गरीबों और मध्यम वर्ग को फायदा हुआ है। हेल्थकेयर हर घर के करीब पहुंच रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब तक 500 करोड़ से ज्यादा विजिट दर्ज की जा चुकी हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्राइमरी हेल्थकेयर मजबूत हुई है।

    जेपी नड्डा ने बधाई देते हुए क्या बोले?
    वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल पहले ‘सेवा का संकल्प’ लिया था, जिसने लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बदल दिया है। आज ‘आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई’ जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। देश भर में आधा अरब से ज्यादा लोगों को कवर करती है।

    60 करोड़ से ज्यादा लोगों को कवर करने, 48.54 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने और 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के इलाज का लाभ उठाने के साथ, यह योजना पूरे भारत में परिवारों के लिए अच्छी क्वालिटी की हेल्थकेयर और आर्थिक सुरक्षा के वादे को हकीकत में बदल रही है। देश भर में 39,000 से ज्यादा सूचीबद्ध सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के जरिए 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का हॉस्पिटलाइजेशन और इलाज का लाभ उठाया गया है।

    उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने क्या कहा?
    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों परिवारों के लिए बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाया है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना इलाज के खर्च की चिंता कम कर, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का संबल बनी है।’

    Share:

  • 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बदली तस्वीर, यामी गौतम से ममूटी और अनंत नाग तक इन सितारों को मिला बड़ा सम्मान

    Wed Sep 23 , 2026
    नई दिल्ली । गुजरात (Gujarat) के एकता नगर में मंगलवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2024 के लिए भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों, निर्देशकों और तकनीकी प्रतिभाओं को इस समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू  (Droupadi Murmu)ने विभिन्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved