img-fluid

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख, ‘मृतकों के परिजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार’

September 24, 2026

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर चलती बस में आग ( bus fire) लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से हुई मौतों को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

    पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान
    प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

    ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर पीएम का बयान
    प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस त्रासदी से हुई जनहानि से व्यथित हूं। उन्होंने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

    सीएम योगी तक ने जताया दुख
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से बात की। अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

     

    Share:

  • चीन ने एआई और रोबोटिक्स को बनाया तकनीकी विकास का आधार, 2030 तक व्यापक इस्तेमाल बढ़ाने की महत्वाकांक्षी तैयारी

    Thu Sep 24 , 2026
    नई दिल्ली ।चीन (China) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), रोबोटिक्स (Robotics), उन्नत चिप्स और आधुनिक विनिर्माण को आर्थिक (Economic )और तकनीकी विकास (Technological Development) का प्रमुख आधार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की ओर से एआई को उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्रों (Social Sectors) में व्यापक रूप से इस्तेमाल करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved