
इंदौर। इंदौर की लसूडिया थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 65 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ऐसा भी पकड़ा गया, जिसकी शादी महज तीन दिन बाद होने वाली थी।
इंदौर की लसूडिया थाना पुलिस ने 21 सितंबर को एमडी ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई महालक्ष्मी नगर इलाके में की गई, जहां पुलिस ने दबिश देकर हर्ष शर्मा, रानी और रूपाली समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रूपाली पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार हो चुकी है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर एमडी की सप्लाई चेन और ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। यहां पुलिस ने मोहम्मद चौधरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एमडी ड्रग्स और एक काली पल्सर बाइक बरामद की। पूछताछ में सामने आए सप्लायर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी कर रही है, जिससे ड्रग्स के कारोबार से अर्जित संपत्ति और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved