img-fluid

MP: खंडवा में 51 पट्टों की हेराफेरी का मामला, जांच के बाद पटवारी निलंबित, रिपोर्ट पर कार्रवाई

September 24, 2026

खंडवा के ग्राम कोलगांव में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में कथित अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। तत्कालीन पटवारी राजेश मण्डलोई को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि अधिकार अभिलेख में शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में पटवारी और उनकी पत्नी मनीषा मंडलोई का नाम कथित तौर पर दर्ज किया गया।

इस मामले में नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघई ने निलंबन आदेश जारी किया है। राजेश मण्डलोई को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय खंडवा रहेगा।

इसे लेकर कांग्रेस ने पहले आरोप लगाया था कि पटवारी ने अपने और परिवार के नाम 51 पट्टे दर्ज करा लिए। इसके बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे। अब जांच के दौरान तत्कालीन पटवारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि मामला सामने आया था कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत एक पटवारी ने गांव में प्लाट स्वंय के नाम और कुछ प्लाट अपने परिवार वालों के नाम कर लिए है। इसकी जांच कराई गई और जांच में यह शिकायत सही पाई गई। इसके बाद संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

  • MP: विदिशा में नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापे में 300 किलो से ज्यादा घी और संदिग्ध रंग बरामद

    Thu Sep 24 , 2026
    मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन, राजस्व और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखर्जी नगर स्थित एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved