
इंदौर। शहर और उसके आसपास के इलाकों में रेडियम लगी कैप पहनी चोर गैंग ने दस्तक दी। गैंग एक वकील के घर से लाखों रुपए चोरी कर ले गई। वकील नाइट शिफ्ट में ऑफिस में काम करने गए और उनके घर में वारदात हो गई। गैंग रेडियम लगी कैप इसलिए लगाती है, ताकि सीसीटीवी फुटेज में रेडियम के रिफ्लेक्ट से उनके चेहरे साफ नहीं दिखाई दे।
चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। खुडैल के श्रीविनायक टाउनशिप देवगुराड़िया में रहने वाले अरुण चौहान के घर 23 तारीख को 20 लाख से अधिक की चोरी हो गई। इन दिनों काम अधिक होने के चलते अरुण पलासिया स्थित दफ्तर में रात को भी काम कर रहे हैं। जब वे काम से 24 तारीख को लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था। चोर डेढ़ लाख नकदी और 13 तोला से अधिक सोना तथा चांदी के जेवर और कार की चाबी चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरों में तीन से अधिक चोर वारदात करते नजर आ रहे हैं, लेकिन रेडियम लगी कैप पहने होने से उनके चेहरे साफ नहीं नहीं आ रहे थे।
विष्णुपुरी में घुसे चोर जेवर सहित नकदी ले उड़े
भंवरकुआं इलाके की पाश कॉलोनी में चोरी की घटना हो गई। सपना संगत्यानी निवासी 56, मेन विष्णुपुरी कॉलोनी ने मामले में भंवरकुआं थाने में केस दर्ज करवाया कि उसके घर में घुसा चोर सोने-चांदी के जेवर सहित चांदी के सिक्के और नकदी रुपए चुरा ले गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved