img-fluid

इंदौर: 55 हजार करोड़ से अधिक अब तक बांट दिए लाड़ली बहनों को

September 25, 2026

अगले साल से पात्रतानुसार नए नाम भी जोड़ने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा

स्कूली शिक्षा का बजट बढ़ाने से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में जमा कराई राशि

इंदौर। शासन (Government) द्वारा हर माह लगभग सवा करोड़ लाड़ली बहनों (Beloved sisters) के खातों में राशि जमा कराई जाती है। हर माह 1250 रुपए के अलावा रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) और भाई जैसे विशेष अवसरों पर 250 रुपए की राशि भी अतिरिक्त जमा होती है। 1800 करोड़ रुपए से अधिक सरकारी खजाने से हर माह इस योजना पर खर्च किए जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष पात्रतानुसार उन बहनों के नाम भी जोड़े जाएंगे जिन्हें अभी तक इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक की राशि लाड़ली बहनों के खातों में जमा कराई जा चुकी है। इतना ही नहीं, कल मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 212 करोड़ से अधिक की राशि जमा भी कराई।


  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वडनगर से वाराणसी जा रही युवाओं की बाइक यात्रा का देवास जिले के पुंजापुरा में स्वागत करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रदेश के 35 लाख 42 हजार हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से 212 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि उनके खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करणावत पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाना बनाने, पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण करने तथा शासकीय गोदाम के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सेवा संकल्प बाइक यात्रा में बाइक राइड भी की। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की। हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने बाइक राइडर्स के साथ पौधरोपण भी किया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा सांसद वी.डी. शर्मा इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के वड़नगर में स्थानीय लोगों से संपर्क बढ़ाने के सवाल पर दीपेश गोटी ने बताया कि उन्होंने अपने व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से कुछ स्थानीय लोगों के मोबाइल नंबर लिए हैं। इस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। अब मध्यप्रदेश का भी मिजाज बदल रहा है। मध्यप्रदेश के युवा भी जहां जा रहे है, वहां व्यापार के अवसर खोज रहे हैं, उनमें उद्यमशीलता भरी है। मध्यप्रदेश के युवाओं ने सेवा संकल्प यात्रा में माय प्रामिस टू मोदी का नवाचार किया है, जिसमें 25 सेवा कार्य लिस्ट किए हैं और हर सेवा यात्री को किसी एक सेवा का संकल्प दिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से यात्राओं का विशेष महत्व रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों की सेवा के लिए अपने संकल्प से जीवन का प्रत्येक क्षण और अपना कण-कण राष्ट्र को समर्पित किया है। प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी लगातार सक्रिय हैं । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास का बागली तपोनिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी का कार्य क्षेत्र रहा है। समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के माध्यम से ही विकास और जनकल्याण की यात्रा निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सेवा और जनकल्याण की सभी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मध्यप्रदेश में 20 साल से बंद राज्य परिवहन निगम की बसों के संचालन का फिर श्रीगणेश होने जा रहे हैं।

    Share:

  • अक्षय कुमार के घर में दिखा रहस्यमयी साया, ट्विंकल खन्ना ने जताया शक, बेटे आरव की बात सुनकर सहम गए थे एक्टर

    Fri Sep 25 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood actor)अक्षय कुमार(Akshay Kumar) अपनी फिल्मों में कई बार डर और रहस्य से भरी कहानियां पर्दे पर दिखा चुके हैं लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी काफी चर्चा में रहा है। अक्षय कुमार ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Horror-comedy film Bhoot Bangla)के प्रमोशन के दौरान अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved