img-fluid

MP: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, 16 साल के युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

September 25, 2026

सीहोर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को सीलखेड़ा से मुंगावली जाने वाले मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित एक खदान में हादसा हो गया। हादसे में सीलखेड़ा निवासी 16 वर्षीय अतुल अहिरवार, पिता अजब सिंह अहिरवार की गहरे पानी में डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए अतुल अन्य लोगों के साथ खदान के पानी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया गया है कि सीलखेड़ा से मुंगावली रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे खदान में गणेश विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

जब यह घटना हुई थी तो गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद गहरे पानी से युवक को निकाला गया। फिर उसे उपचार के लिए निजी वाहन से अहमदपुर ले जाया गया था। वहां से उसे दोराहा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मदद घोषित कर दिया।

वहीं ग्रामीण सील खेड़ा के बता रहे हैं कि इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद भी पुलिस का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था। इस कारण यह हादसा हुआ है। सारे काम होने के बाद पुलिस मौके पर 2 घंटे की देरी से पहुंची है।

बताया गया है कि पिछले साल इस तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान दो जवान तैनात किए गए थे, लेकिन इस साल कोई भी जवान तैनात नहीं किया गया। मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Share:

  • MP: ओडिशा से डबरा लाया गया 13 किलो गांजा जब्त: ₹5 हजार के लालच में 2 तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

    Fri Sep 25 , 2026
    ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये कीमत का 13 किलो 128 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया गांजा ओडिशा से ट्रेन/सड़क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved