img-fluid

एमपी : मंडला में गणेश विसर्जन के बाद मातम… पंडाल में फैला करंट, सोते रह गए 4 युवक; 3 गंभीर

September 26, 2026

मंडला. मंडला (Mandla) के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के बाद पंडाल (pandal) में सो (asleep) रहे युवकों के साथ करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।


  • मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है। घायलों में प्रियांशु शामिल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दो घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

    Share:

  • शादी के लिए कुंडली मिलान कैसे करें? 5 सबसे सटीक ऐप्स/प्लेटफॉर्म

    Sat Sep 26 , 2026
    भारतीय संस्कृति (Indian Culture) में कुंडली मिलान (Horoscope Matching) को वैवाहिक जीवन (Married life) की सफलता के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन असल सवाल यह है कि, कुंडली मिलान कैसे करें। ऐसे कौन से ऐप या फिर प्लेटफॉर्म हैं जो कुंडली मिलान के लिए बेस्ट माने जाते हैं। यहां हम आपको एस्ट्रोटॉक समेत ऐसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved