img-fluid

इंदौर: नई-नवेली भगवा बस ने राजवाड़ा पर तीन को कुचला… एक की मौत दो गंभीर

September 27, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में रविवार को सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) ने 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति (Young Men) की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल (Injured) हुए हैं। तीनों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद राजबाड़ा (Rajwada) पर मौजूद लोगों ने सिटी बस (City Bus) में बैठी सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने बस पर पथराव कर ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ की। बस के कांच फोड़ दिए।


  • एमजी रोड टीआई विजय सिसौदिया के मुताबिक, हादसा राजबाड़ा इलाके में हुआ। सिटी बस के ड्राइवर की लापरवाही के चलते सड़क से गुजर रहे तीन लोग बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    टीआई विजय सिसौदिया के मुताबिक, हादसे में मृत व्यक्ति और दोनों घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद पुलिस उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाएगी।

    Share:

  • सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता... योगी पर अखिलेश का निशाना

    Sun Sep 27 , 2026
    डेस्क: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी सरकार पर रविवार को हमला बोला. उन्होंने गोरखपुर और सैफई की तुलना करते हुए कहा कि जो सीएम अपने शहर का काम नहीं कर सकते, वो कम से कम सैफई से सीख लेते. इन्हें 10 साल में सैफई से ज्यादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved