img-fluid

MP: भोपाल में भाजयुमो नेता की करंट से मौत पर मुख्यमंत्री सख्त: CM मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

September 28, 2026

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM), भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी का एक हादसे में करंट लगने से असमय निधन हो गया। इस दुखद हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा और वकील समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा: “भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता श्री दिव्यऋषि तिवारी जी का दुखद हादसे में निधन का समाचार हृदयविदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। इस दुखद घटना को लेकर जिला प्रशासन को जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।”

Share:

  • MP: कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया बोले— 'ज्ञानेश नहीं मूर्खेष हैं CEC', बीजेपी का करारा हमला, कहा- मर्यादित भाषा भूल चुके हैं कांग्रेसी

    Mon Sep 28 , 2026
    मुख्य चुनवा आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का विवादित और आपत्तिजनक बयान सामने आया है। भोपाल में प्रदर्शन के दौरान भूरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां की जिसके बाद प्रदेश की राजनीति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved