img-fluid

सिहोरा स्टेशन या लावारिस गौशाला!

September 29, 2026

  • प्लेटफॉर्म नम्बर-2 पर जमे मवेशी, रेलवे की व्यवस्था बेपटरी

सिहोरा। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन की तस्वीरें इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक बार फिर आवारा मवेशियों का जमावड़ा दिखाई दिया। यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई बेंचों के पास ही एक भारी-भरकम गाय आराम करती नजर आई। इससे स्टेशन प्रबंधन की निगरानी और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


  • ट्रेन की रफ्तार के बीच मवेशियों का जमावड़ा
    प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 2 पर आवारा पशुओं की मौजूदगी यात्रियों के लिए परेशानी के साथ सुरक्षा का मुद्दा भी बन रही है। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के दौरान यात्रियों की आवाजाही और भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में मवेशियों के अचानक इधर-उधर भागने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए जोखिम पैदा हो सकता है। सवाल यह है कि बार-बार सामने आने वाली इस समस्या पर स्थायी रोक कब लगेगी?

    स्वच्छता के दावों पर भी सवाल
    मवेशियों के प्लेटफॉर्म पर डेरा जमाने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ रही है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था पर नियमित निगरानी की जरूरत है। एक ओर रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर पशुओं की मौजूदगी व्यवस्था की पोल खोल रही है।

    शिकायतों के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
    स्थानीय यात्रियों के अनुसार स्टेशन परिसर में आवारा मवेशियों की समस्या नई नहीं है। कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। यात्रियों का कहना है कि पशुओं को स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाने चाहिए।

    Share:

  • शिविर में 72 पशुओं को लगा नि:शुल्क एंटीरेबीज टीका

    Tue Sep 29 , 2026
    जबलपुर। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में सोमवार को संभागीय पशु चिकित्सालय अधारताल में पालतू एवं बेसहारा पशुओं के लिए नि:शुल्क एंटीरेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य रेबीज जैसी घातक बीमारी के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ पशुओं को संक्रमण से बचाना रहा। शिविर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved