नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सराहना करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध होने के बावजूद मोदी (PM Modi) हर मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा उठाते हैं। पुतिन के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके पास इस दिशा में व्यावहारिक विचार हैं।
पुतिन ने कहा कि मोदी के पास ऐसे समाधान तलाशने के उपयोगी विचार हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन दोनों स्वीकार कर सकें। उन्होंने संघर्ष को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों और इच्छा के प्रति आभार भी जताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved