img-fluid

इंदौर: एयरपोर्ट पर बंद हुआ स्मोकिंग जोन, यात्रियों का हंगामा

October 03, 2026

यात्रियों की नाराजगी के बाद नए टेंडर तक प्रबंधन खुद संचालित करेगा

इंदौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल (Airport) पर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों (passengers) की सुविधा के लिए बना स्मोकिंग जोन (Smoking zone) बंद हो गया है। इसे लेकर पिछले दो दिनों से लगातार यात्रियों द्वारा एयरपोर्ट पर हंगामा किया जा रहा है। स्मोकिंग जोन के बंद होने का कारण इसके संचालन का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होना और नया कॉन्ट्रेक्ट न होना बताया जा रहा है।


  • एयरपोर्ट टर्मिनल की पहली मंजिल पर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में कुछ साल पहले यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए विशेष स्मोकिंग जोन बनाया गया था। यह व्यवस्था देश-दुनिया के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर दी जाती है। इसका संचालन एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त कंपनी द्वारा किया जाता है। यही कंपनी यहां यात्रियों के लिए सिगरेट उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही जो यात्री अपने साथ सिगरेट लाते हैं, उनके लिए यहां सिगरेट जलाने और पीने की व्यवस्था होती है। एक विशेष रूम के रूप में बना यह स्मोकिंग जोन जहां सिगरेट पीने वाले यात्रियों को सुविधा देता है, वहीं अन्य यात्रियों को सिगरेट के धुएं से बचाने में मदद करता है। दो दिन पहले स्मोकिंग जोन का संचालन करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने पर कंपनी ने यहां काम बंद कर दिया था। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस रूम को लॉक कर दिया है। इससे सिगरेट पीने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो यात्रियों को सिगरेट मिल पा रही है, न ही जिन यात्रियों के पास सिगरेट है वह उसे जलाकर पी पा रहे हैं, क्योंकि सिक्योरिटी जांच के दौरान माचिस और लाइटर बाहर ही रखवा लिए जाते हैं। इससे नाराज यात्रियों द्वारा एयरपोर्ट पर लगातार हंगामा किया जा रहा है।

    नए टेंडर होने तक प्रबंधन खुद करेगा संचालित
    इंदौर एयरपोर्ट के प्रवक्ता रामस्वरूप यादव ने बताया कि प्रबंधन द्वारा मौजूदा कंपनी की समय अवधि खत्म होने से पहले टेंडर किए गए थे, लेकिन इसमें शामिल सभी कंपनियां अयोग्य होने के चलते टेंडर पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते स्मोकिंग जोन को फिलहाल बंद किया गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि सोमवार से एयरपोर्ट प्रबंधन खुद नया टेंडर होने तक स्मोकिंग जोन का संचालन करेगा। यहां अपने साथ सिगरेट लाने वाले यात्री सिगरेट पी सकेंगे।

    Share:

  • भारत चीन टकराव पर बनी सलमान की मातृभूमि में हुआ बड़ा बदलाव सरकार की मंजूरी के बाद रिलीज की उम्मीद बढ़ी

    Sat Oct 3 , 2026
    नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan)की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि (The much-awaited film Matrubhoomi)को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान टकराव की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई इस वॉर ड्रामा (War drama)फिल्म की रिलीज का रास्ता अब काफी हद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved