img-fluid

साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा और 36 मीटर ऊंचा पुल तैयार, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर…

October 04, 2026

डेस्क। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा और 36 मीटर ऊंचा पुल बनकर तैयार हो गया है। NHSRCL ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि करीब 118 फुट ऊंचा ये पुल 12 मंजिला इमारत के बराबर है और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के प्रमुख ढांचों में से एक है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ये पुल पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य रेल लाइन के पास स्थित है, जो जमीन के स्तर से करीब 14.8 मीटर की ऊंचाई पर है। ये पुल साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है। ये साबरमती स्टेशन से करीब एक किलोमीटर और अहमदाबाद स्टेशन से 4 किलोमीटर दूर है। रिलीज के अनुसार, मौजूदा इंफ्रा से जरूरी वर्टिकल दूरी बनाए रखने के लिए साबरमती नदी पुल के पिलरों को ज्यादा ऊंचाई के साथ डिजाइन किया गया है।


  • नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बताया कि पुल को 8 गोलाकार पिलर का सपोर्ट दिया गया है। इनमें से 4 पिलर नदी की तलहटी में, 2 पिलर नदी के दोनों किनारों पर और 2 पिलर नदी के किनारों से बाहर स्थित हैं। पिलर को रणनीतिक तरीके से इस तरह लगाया गया है कि नदी में जल प्रवाह में कम से कम रुकावट हो।

    NHSRCL ने कहा कि पुल का निर्माण ‘बैलेंस्ड कैंटिलीवर मेथड’ से किया गया है। ये नदियों और गहरे जलमार्गों पर लंबी दूरी वाले पुलों के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्पेशल टेक्नोलॉजी है। इस टेक्नोलॉजी से पुल के ऊपरी ढांचे के नीचे पारंपरिक मचान लगाए बिना उसका निर्माण किया जा सकता है।

    प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) का रूट कई मौजूदा बुनियादी ढांचा सुविधाओं से होकर गुजरता है, जिनमें फ्लाईओवर, पुल, रेलवे लाइन और मेट्रो कॉरिडोर शामिल हैं। रिलीज के अनुसार, इस कॉरिडोर में नदी पर कुल 25 पुल हैं, जिनमें 21 गुजरात और 4 महाराष्ट्र में हैं। गुजरात में प्रस्तावित 21 नदी पुलों में से अब तक 18 का निर्माण पूरा हो चुका है।

    Share:

  • बदमाशों ने पुलिसकर्मी को 500 मीटर तक घसीटा, फिल्मी स्टाइल में 4 करोड़ का सोना किया बरामद

    Sun Oct 4 , 2026
    अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक बड़ी लूट का मामला सुलझा लिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 4 करोड़ रुपये कीमत का 2.9 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। इसे खेड़ा जिले के नडियाद रेलवे स्टेशन से चुराया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved