img-fluid

इंदौर: विजयनगर चौराहा पर लगेगी 100 किलो की मशाल,

October 05, 2026

  • निगम में अटाले से निर्माण

इंदौर। विजय नगर चौराहा पर स्थित पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के स्थल पर नगर निगम द्वारा मशाल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 100 किलो वजन की मशाल बनाई जा रही है। यह मशाल अटाला और स्क्रैप से तैयार करने का काम निगम की वर्कशॉप में हो रहा है।

भाजपा द्वारा सेवा से संकल्प अभियान अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को इंदौर में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ से 7 अक्टूबर को बाइक रैली निकालेंगे, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से रवाना होकर विजयनगर चौराहा स्थित इंदौर विकास प्राधिकरण के मैदान पर पहुंचेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ें, इसके लिए कोशिश की जा रही है।

इस कार्यक्रम के साथ ही विजयनगर चौराहा पर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के स्थल पर मशाल की स्थापना की जाएगी। भाजपा संगठन द्वारा लिए गए इस फैसले को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। निगम वर्कशॉप के प्रभारी इंजीनियर मनीष पांडे ने बताया कि विजयनगर चौराहे पर स्थापित करने के लिए निगम की वर्कशॉप में मशाल बनाने का काम किया जा रहा है। यह मशाल लोहा, लोहे के पतरे, जारडर, ईंट आदि ं से मिलकर बनाई जा रही है। इस मशाल का वजन 100 किलो से ज्यादा है, जो वेस्ट टू आर्ट की एक कृति बन जाएगी। प्रतिमा स्थल पर पेड़ स्टल पर इस मिसाल की स्थापना की जाएगी।

मशाल यात्रा के रूप में जाएगी हर विधानसभा की टीम
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से बाइक रैली के रूप में रवाना हो रही टीम अपने साथ में मशाल लेकर भी जाएगी। यह टीम मशाल यात्रा के रूप में ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से रवाना होगी और विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इस बाइक रैली में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों को खासतौर पर शामिल किया जाएगा। उसमें भी सरकार की लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन से जोड़ने के लिए कोशिश की जा रही है।

Share:

  • जन समस्या शिविर में 954 लोगों की समस्याओं का किया निराकरण

    Mon Oct 5 , 2026
    स्वास्थय विभाग ने तत्काल बनाए आयुष्मान कार्ड नागदा। रविवार को जन समस्या निवारण शिविर में पहुँचे 954 आवेदनों का निराकरण किया गया। कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, वहीं कुछ आवेदन के लिए विभागीय कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही ब्लॉक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved